Home / Odisha / UPDATE-01-जाजपुर में नहीं थम रहा प्रकोप, आज पांच पाजिटिव मरीज मिले

UPDATE-01-जाजपुर में नहीं थम रहा प्रकोप, आज पांच पाजिटिव मरीज मिले

  • राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 154 हुई

भुवनेश्वर. जाजपुर में कोरोना का प्रकोप थम नहीं रहा है. आज पांच मरीज पाजिटिव मिले. इनमें तीन पुरुष तथा दो महिलाएं शामिल हैं. पुरुष मरीजों की आयु 28, 56 और 63 साल है, जबकि महिला रोगियों की आयु 24 और 60 साल है. बताया जाता है कि ये सभी कोलकाता से लौटकर ओडिशा आये हैं. इसके साथ ही राज्य मरीजों की संख्या 154 हो चुकी है. यह जानकारी राज्य सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने ट्विट कर दी है.

कल भी जाजपुर में चार पाजिटिव मिले थे. बलांगीर में दो व्यक्ति कोरोना पाजिटिव पाये गये और बालेश्वर में एक मरीज मिला था. जाजपुर में मरीजों की संख्या 44 हो गयी है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …