Home / Odisha / पुरी नहर में स्कूटर गिरने से युवक लापता
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुरी नहर में स्कूटर गिरने से युवक लापता

कटक। कटक जिले के बारंग थाना अंतर्गत पुरी नहर में एक स्कूटर गिरने के बाद रविवार देर रात एक युवक लापता हो गया। लापता युवक की पहचान नखरा निवासी राकेश साहू के रूप में की गई है और ओमफेड प्लांट का कर्मचारी था।

सूत्रों के अनुसार राकेश घर लौट रहा था, तभी नहर में गिर गया। हालांकि स्थानीय लोग राकेश को बचाने के लिए पानी में उतरे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। लोगों स्कूटी को नहर से बरामद कर लिया।

इस बीच सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। खबर लिखे जाने तक टीम राकेश का पता नहीं लगा सकी है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं और उन कारणों की जांच कर रही है, जिनके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हुई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …