-
अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस कर रही है मामले की जांच
बारिपदा। मयूरभंज जिले के बहलडा थाना अंतर्गत बड़ादुंडु में एक तालाब से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक युवक की पहचान जाकिर हुसैन (37) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हुसैन बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाला था और कांच के बर्तनों का व्यापार करता था। शुक्रवार की रात वह नहाने के लिए तालाब पर गया था और वापस नहीं लौटा। उसके दोस्तों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार को ग्रामीणों ने उसका शव तालाब में तैरता देखा और फायर सर्विस व पुलिस को सूचना दी। फायर सर्विस के जवानों ने शव को तालाब से निकाला। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रायरंगपुर महकमा अस्पताल भेज दिया। पुलिस अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
