Home / Odisha / वन विभाग की जांच चौकी से पिकअप वैन टकराई

वन विभाग की जांच चौकी से पिकअप वैन टकराई

  • वन विभाग के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल

बालेश्वर। बालेश्वर जिले में बस्ता थाना अंतर्गत राजघाट में वन विभाग की एक जांच चौकी से टकराने के बाद एक पिकअप वैन सड़क से 30 फीट नीचे पलट गई, जिससे वन विभाग के तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पिकअप वैन बालेश्वर के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। राजघाट के पास वह अनियंत्रित हो गई थी और वन विभाग की चेक पोस्ट से टकरा गई।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त चेकपोस्ट पर वन विभाग के तीन कर्मी मौजूद थे। वे गंभीर रूप से घायल हैं। बस्ता पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग गश्ती वैन ने उन्हें बचाया और पहले बस्ता स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और बाद में उन्हें बालेश्वर जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप वैन चालक मौके से भाग गया। बस्ता पुलिस ने जांच शुरू की। पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …