Home / Odisha / ओडिशा में सड़क हादसों में चार की मौत, 15 से अधिक घायल

ओडिशा में सड़क हादसों में चार की मौत, 15 से अधिक घायल

  •  गंजाम में दो डंडा कलाकार और जाजपुर जिले में पिता-पुत्र हुए हादसे के शिकार

  • घायल कलाकारों में से तीन की हालत बेहत नाजुक

भुवनेश्वर। ओडिशा में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। ये हादसे गंजाम और जाजपुर जिले में हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, गंजाम जिले के हिंजिली थाना अंतर्गत सोमपुर चौराहे पर एक पिकअप वैन के पलट जाने से दो डंडा कलाकारों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए।

उन सभी को तुरंत हिंजिली अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, घायलों में से सात की हालत बिगड़ने पर उन्हें ब्रह्मपुर एमकेसीजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उनमें से कम से कम तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, क्योंकि उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

बताया गया है कि डंडा कलाकार एक शो पूरा करने के बाद दो पिकअप वैन में दहीमुंडली गांव से खेती ब्रह्मपुर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे सोमपुर के पास चालक ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे वाहन सड़क की डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया।

स्थानीय निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे राहत कार्य शुरू करने के साथ-साथ पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत मेडिकल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक फरार है।

इसी तरह की एक अन्य घटना में, जाजपुर में बरुहान चौराहे के पास एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की जान चली गई। मृतकों की पहचान सैंदा जेना और उनके बेटे मुना जेना के रूप में बतायी गयी है। ये जाजपुर जिले के सिमुलुआ गांव के निवासी थे।

जानकारी के मुताबिक, पिता-पुत्र बाइक से किसी रिश्तेदार के घर से घूमकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे एक टिप्पर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें जाजपुर जिला मुख्यालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …