Home / Odisha / ओडिशा में परिवर्तन तय – धर्मेन्द्र प्रधान

ओडिशा में परिवर्तन तय – धर्मेन्द्र प्रधान

  • प्रधान ने भर्तृहरि, सिद्धांत व पद्मश्री दमयंती का भाजपा में किया स्वागत

भुवनेश्वर। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में इस बार परिवर्तन तय है। जमीन से जुड़े अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों के भाजपा से जुड़ने से भाजपा ओडिशा के परिवर्तन के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह बातें ट्विट कर कही हैं।

प्रधान ने सांसद कटक से सांसद भर्तृहरि महताब, ब्रह्मपुर से पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्र व पद्मश्री दमयंती के भाजपा में शामिल होने के बाद इनका स्वागत किया।

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि वरिष्ठ नेता भर्तृहरि महताब, प्रसिद्ध लेखक तथा शिक्षाविद् पद्मश्री डॉ दमयंती बेसरा एवं लोकप्रिय ओडिया अभिनेता और राजनीतिज्ञ सिद्धांत महापात्र का भाजपा विचार परिवार में स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत, विकसित ओडिशा, पूर्वोदय और सबका साथ-सबका विकास की संकल्पना से प्रेरित होकर भाजपा परिवार में शामिल होने का इन तीनों गणमान्य व्यक्तियों का निर्णय अभिनंदीय है। ओड़िशा में इस बार परिवर्तन तय है। जमीन से जुड़े ऐसे अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों के भाजपा से जुड़ने से भाजपा ओडिशा के परिवर्तन के संकल्प को और अधिक मज़बूती मिलेगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …