Home / Odisha / ओडिशा की अस्मिता व ओड़िया द्वारा शासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस –  भक्त चरण

ओडिशा की अस्मिता व ओड़िया द्वारा शासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस –  भक्त चरण

  • कहा- अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

भुवनेश्वर। ओडिशा में गैरओड़िया व्यक्तियों के द्वारा शासन चलाया जा रहा है। एक तमिल सरकारी अधिकारी ने ओडिशा की शासन व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। गत 24 सालों से राज्य में शासन करने वाले नवीन पटनायक ने राज्य की जनता के साथ फरेब किया है। राज्य में कोई भी खुश नहीं है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा की अस्मिता व ओड़िया लोगों द्वारा ओडिशा के शासन के मुद्दे पर इस बार कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। इस बार 24 सालों के निरंकुश बीजद की सत्ता का पतन होगा। ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोग इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर बीजद को सत्ता से हटा कर कांग्रेस के हाथों में सत्ता देंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में युवा, छात्र, किसान, महिला समेत सभी वर्ग उपेक्षित हैं। बेरोजगारी की समस्या सबसे अधिक है। ओडिशा के युवाओं को अन्य प्रदेशों में काम करने के लिए जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चुनाव आते ही लोगों को फिर से भ्रमित करने के लिए बीजद ने प्रयास शुरू कर दिया है, लेकिन इस बार बीजद को इसमें सफलता नहीं मिलेगी।

वरिष्ठ नेता भक्त चरण दास को प्रदेश कांग्रेस के प्रचार कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस पर अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दास ने कहा कि आक्रामक प्रचार करने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। आने वाले एक माह में वह क्या करेंगे, इसे सब लोग देखेंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी अप्रैल के पहले सप्ताह में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। मैं स्वयं कलाहांडी के नर्ला विधानसभा सीट से चुनाव लडुंगा। कम वोट व्यवधान में पराजित होने वाले 60 सीटों के लिए कांग्रेस सबसे पहले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सौ से अधिक सीटों पर विजयी होगी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …