-
संयुक्त छापेमारी के बाद भारतीय तट रक्षकों और वन विभाग के कर्मियों दो ट्रॉलरों के साथ साथ पकड़ा
पुरी। वन विभाग ने पुरी जिले के अस्तरंग तट के पास समुद्र में निषिद्ध क्षेत्र में मछली पकड़ रहे 20 मछुआरों को दो ट्रॉलरों के साथ हिरासत में लिया है।
संयुक्त छापेमारी के बाद भारतीय तट रक्षकों और वन विभाग के कर्मियों द्वारा ट्रॉलरों को नुआगढ़ जेट्टी लाया गया है। दोनों ट्रॉलरों से 20 मछुआरों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ ओडिशा समुद्री मत्स्य पालन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जब्त किए गए ट्रॉलरों के नाम बालेश्वर की चिन्मयी और पारादीप की मां व्रृंदावती बताया गया है।
तट पर ओलिव रिडले कछुओं के सुरक्षित आगमन और प्रजनन के लिए तट से देवी नदी के मुहाने के 10 किमी के भीतर मोटर चालित नावों से मछली पकड़ना प्रतिबंधित कर दिया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
