Home / Odisha / स्कूल में पांच वर्षीय छात्र को पीटने पर शिक्षक गिरफ्तार

स्कूल में पांच वर्षीय छात्र को पीटने पर शिक्षक गिरफ्तार

  • पिता ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

  • जांच में जुटी पुलिस

नवरंगपुर। ओडिशा के नवरंगपुर जिले में आज एक पांच वर्षीय लड़के को शारीरिक दंड देने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नवरंगपुर के रायघर इलाके के हाटभरंडी स्थित शहीद बिरसा मुंडा पब्लिक स्कूल के शिक्षक जय कुमार गोंड के रूप में हुई है। गोंड ने कणाडीही गांव के लुगुनु सतनामी के पांच वर्षीय बेटे को कथित तौर पर शारीरिक दंड दिया।

सूत्रों के अनुसार, गोंड ने स्कूल समय के दौरान नर्सरी के छात्र लड़के को छड़ी से खबू पीटा था। लड़के की पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चोटें आईं। दोपहर में स्कूल से घर लौटने पर लड़के ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने कुछ ग्रामीणों के साथ कुंडेई पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …