Home / Odisha / लाकडाउन खुलने तक लगातार जारी रहेगी सेवा – उमेश खण्डेलवाल
न्यू फारेस्ट पार्क में चल रही रसोई में खाना पकाते आईजी आपरेशन और कोविद प्रभारी अमिताभ ठाकुर.

लाकडाउन खुलने तक लगातार जारी रहेगी सेवा – उमेश खण्डेलवाल

  • 30 दिनों में 53 हजार अधिक जरूरतमंद लोगों को दिया गया पका भोजन

न्यू फारेस्ट पार्क में चल रही रसोई में आईजी आपरेशन और कोविद प्रभारी अमिताभ ठाकुर उमेश खंडेलवाल से बातचीत करते हुए. साथ में हैं कटक मारवाड़ी समाज के पूर्व अध्यक्ष विजय खंडेलवाल व वरिष्ठ समाजसेवी व उद्योगपति लक्ष्मण महिपाल.

भुवनेश्वर. न्यू फारेस्ट पार्क में चल रही रसोई से 30 दिनों में 53 हजार से अधिक लोगों को भोजन कराया जा चुका है. जब तक लाकडाउन जारी रहेगा, तब यहां रसोई में खाना पकता रहेगा. यह बातें इस रसोई घर का संचालन कर रहे उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, भुवनेश्वर शाखा के अध्यक्ष तथा भाजपा नेता उमेश खंडेलवाल ने कहीं.

न्यू फारेस्ट पार्क में चल रही रसोई में खाना पकाते आईजी आपरेशन और कोविद प्रभारी अमिताभ ठाकुर.

उन्होंने कहा कि हमारी टीम लाकडाउन के दौरान फंसे गरीब और जरूरमंदों की सेवा में लगातार लगी हुई है. उन्होंने कहा कि सबके स्नेह और प्रोत्साहन से 30वें दिन भी हमारे रसोईघर से पका भोजन वितरण जारी है. उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर नगर निगम को और फेसबुक पर जारी किये गये नंबर पर आये फोन के अनुसार जरूरतमंदों के बीच यहां से पका हुआ भोजन सेवा में उपलब्ध कराया गया है.

न्यू फारेस्ट पार्क में चल रही रसोई में खाना पकाते एसीपी विष्णु चरण पात्र.

उन्होंने कहा कि इस पुण्य कार्य को करके हम गौरान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने इस सेवा में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी जताया. उन्होंने कहा कि इस रसोईघर की शुरुआत अकेले हुई थी, लेकिन यहां सेवा भाव से लोग जुड़ते जा रहे हैं. इसलिए ओडिशा में लाकडाउन जारी रहने के दौरान तक यहां सेवा जारी रहेगी.

न्यू फारेस्ट पार्क में चल रही
रसोई में खाना पैके करतीं अभिनेत्री तथा भाजपा की स्टार प्रचारक अनु चौधरी.
Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …