-
परीक्षा देने जाते समय स्कूल को एक वाहन में मारी टक्कर, एक अन्य छात्र घायल
नवरनपुर। नवरंगपुर जिले के पापडाहंडी में मंगलवार को एक सड़क हादसे में केंद्रीय विद्यालय के प्लस-II के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान जी ईश्वर राव के रूप में हुई। सूत्रों ने बताया कि जिले के पापडाहंडी ब्लॉक के अंतर्गत मृगा विहार के पास एक वाहन ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। ईश्वर और अपने दोस्त आकाश षाड़ंगी के साथ प्लस-II की परीक्षा देने के लिए अपने स्कूल की ओर जा रहा था। हादसे में ईश्वर की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक का इलाज चल रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
