Home / Odisha / ओडिशा में भाजपा लोस व विस की सभी सीटों पर लड़ने को तैयार – प्रदीप्त नायक

ओडिशा में भाजपा लोस व विस की सभी सीटों पर लड़ने को तैयार – प्रदीप्त नायक

  • कहा- यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा चाहें तो हो सकता गठबंधन

  • भाजपा की तीसरी सूची में हो सकते हैं ओडिशा के कुछ प्रत्याशियों के नाम

भुवनेश्वर। आगामी आम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूर्ण रूप से तैयार है। पार्टी राज्य में  विधानसभा की 147 व लोकसभा की 21 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप्त नायक ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तीसरे चरण की सूची में ओडिशा के कुछ प्रत्याशियों के नाम घोषित हो सकते हैं।

राज्य में गठबंधन के संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में नायक ने कहा कि इस संबध में पार्टी की राज्य इकाई कोई निर्णय नहीं ले सकती। केन्द्रीय नेतृत्व निर्णय ले सकता है। इसलिए यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चाहें तो गठबंधन हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश इकाई चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयारी कर रही है। यही कारण है कि मतदान केन्द्रों में जाएं जैसे अभियान पार्टी चला रहा है। पार्टी की राज्य इकाई ने जो निर्णय किया है, उसे केन्द्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। गठबंधन के संबंध में मेरा कुछ कहने का अधिकार नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले में कुछ कह सकते हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …