Home / Odisha / भाजपा में शामिल हुए बीजद नेता व राजगांगपुर नपा के पूर्व चेयरमैन

भाजपा में शामिल हुए बीजद नेता व राजगांगपुर नपा के पूर्व चेयरमैन

  • कहा-राज्य में व्याप्त है भ्रष्टाचार व व्यभिचार

भुवनेश्वर। बीजद नेता तथा राजगांगपुर नगरपालिका (नपा) के पूर्व चेयरमैन पूर्णचंद राउत ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा सुंदरगढ़ से सांसद जुएल ओराम व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केवी सिंहदेव की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय मे आयोजित एक कार्यक्रम मे पार्टी में शामिल हुए। ओराम व सिंहदेव ने उन्हें पार्टी की उत्तरीय पहना कर संगठन में शामिल करवाया।

इस अवसर पर राउत ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व व्यभिचार व्याप्त है तथा यही कारण है कि राज्य का विकास नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्य के शासन में परिवर्तन जरुरी है। प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम में भाजपा के नीति के कारण वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर जुएल ओराम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 10 साल के शासनकाल में देश में युवाओं, किसानों व महिलाओं के विकास पर जोर दिया है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व के एक शक्तिशाली देश के रुप में विकसित करने की ओर अग्रसर हो रहा है। इस कारण अनेक लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुकेशी ओराम व प्रदेश सचिव सरोज कर व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …