Home / Odisha / अगले 10 साल हमारे लिए निर्णायक – नवीन पटनायक

अगले 10 साल हमारे लिए निर्णायक – नवीन पटनायक

  • अंतिम कैबिनेट बैठक को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

भुवनेश्वर। साल 1936 में ओडिशा को राज्य की मान्यता मिली थी। उसका शतवार्षिकी 2036 में है। शतवार्षिकी मनाते समय ओडिशा नंबर वन राज्य बने। इसलिए आगामी 10 साल हमारे लिए निर्णायक हैं। इन दस सालों में हम एक शक्तिशाली ओडिशा कागठन करेंगे। राज्य कैबिनेट की अंतिम बैठक में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ये बातें कहीं।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में युवा पीढ़ी को शिक्षा व रोजगार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के युवा नये ओडिशा के निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा आगामी दिनों में राजनीतिक इतिहास में रिकार्ड करने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सरकार के पांच सालों के कार्यकाल में हासिल की गईं सफलताओं की बखान भी की। उन्होंने कहा कि बीते पांच वर्षों में 5-टी आधारित नीति के आधार पर शासन व्यवस्था चली। इतिहास में इसे हमेशा याद किया जाएगा। साफ-सुथरा शासन व टेक्नोलॉजी के व्यवहार तथा टीम वर्क के आधार पर कार्य किया।

राज्य कैबिनेट की बैठक में 14 प्रस्तावों को मंजूरी

लोकसेवा भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित सम्मेलन कक्ष में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में 77वीं कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सात विभागों के 14 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …