-
पड़ोसियों ने कराया अस्पताल में भर्ती
-
जांच में जुटी पुलिस
ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में बड़ा बाजार थाना अंतर्गत रघुपति नगर में एक व्यक्ति के घर में बम विस्फोट होने से वह कथित रूप से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान तुकुना भुइयां के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक हैं।
जानकारी के मुताबिक, भुइयां अपने परिवार के साथ रघुपति नगर की दूसरी लेन पर एक दो मंजिली इमारत की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। गुरुवार को वह घर में अकेले थे। शाम करीब 7 बजे एक तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उसके पड़ोसी अपने घरों से बाहर भागे निकले। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते भुइयां बालकनी में आ गये और मदद के लिए चिल्लाने लगे। उसके पड़ोसी उसे बचाने आए और उसे एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए। उन्होंने फर्श पर बारूद और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्रियां बिखरी देखीं। इस बीच सूचना मिलने पर बड़ाबाजार पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और विस्फोट की घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए जांच शुरू की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
