Home / Odisha / पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कटौती का प्रधान ने किया स्वागत

पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कटौती का प्रधान ने किया स्वागत

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के निर्णय का केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की क़ीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के निर्णय से जनता को बड़ी राहत मिली है। इस संवेदनशील और जन-हितैषी निर्णय के लिए उनका अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री के प्रभावशाली प्रयासों से पिछले ढाई वर्षों में पेट्रोल के दाम में लगभग 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में लगभग 17 रुपये प्रति लीटर की कमी आयी है। मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही पूरे विश्व में छाए तेल, खाद्य और आर्थिक संकट से भारत अछूता रहा है। 140 करोड़ परिवारजनों की प्रगति और ख़ुशहाली मोदी जी की प्रतिबद्धता है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …