-
एक बच्चे समेत चार की हालत गंभीर
ढेंकानाल। ढेंकानाल जिले में भुवन थाना अंतर्गत भुशाल गांव में दुल्हन के घर जाते समय मंगलवार की रात मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे 12 बाराती घायल हो गए। बताया गया है कि 8 साल के बच्चे समेत चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायलों को भुवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि मंगलवार शाम को एक दुल्हन की बारात तालचेर के डेरा इलाके से भुशाल गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बारात में से किसी ने भुशाल गांव के पास मधुमक्खी के छत्ते को तोड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप मधुमक्खियों के झुंड ने दूल्हे सहित बारात पर हमला कर दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
