Home / Odisha / बारात में चाकू मारकर एक की हत्या

बारात में चाकू मारकर एक की हत्या

  • गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर को फूंका, सड़क जाम किया

  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

परलाखेमुंडी। ओडिशा के गजपति जिले में मोहना थाना अंतर्गत चंद्रगिरि गांव में कल रात एक शादी की बारात के दौरान एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान प्रशांत प्रधान के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी श्रीहरि प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, प्रशांत ने बारात में हिस्सा लिया था, इसी दौरान श्रीहरि ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गया। चाकू लगने के कारण पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। प्रशांत को चंद्रगिरि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

इस घटना से घटनास्थल पर तनाव व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। इसके अलावा, उन्होंने एनएच-326 को भी अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशांत पर हमला कथित तौर पर पिछली दुश्मनी का नतीजा था। दोनों के बीच महाशिवरात्रि के दिन खेल को लेकर झगड़ा हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि विवाद को लेकर श्रीहरि ने प्रशांत की हत्या कर दी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …