Home / Odisha / बालेश्वर में पांच और कोरोना के मरीज, संख्या 108 हुई

बालेश्वर में पांच और कोरोना के मरीज, संख्या 108 हुई

  • 60 घंटे के शाटडाउन के बाद पाजिटिव का मामला

  • जिले में मरीजों की संख्या 15 हुई

  • अब तक एक भी मरीज नहीं हुए हैं स्वस्थ

गोविंद राठी, बालेश्वर.

ओडिशा में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. बालेश्वर जिले में पांच कोरोना के नये मरीज पाये गये हैं. इनकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी है. यह जानकारी राज्य सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने दी है.

इसके साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 15 हो गयी है, जबकि राज्य में कुल मरीजों की संख्या 108 तक पहुंच गयी है. जिले में अब तक एक भी मरीज स्वस्थ्य नहीं हुए हैं, जबकि राज्य में स्वस्थ मरीजों की संख्या 35 है और सक्रिय मरीजों की संख्या 72 हुई है. नये मरीजों के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है. प्रशासन इनके संपर्क में आने वालों की पहचान करने में जुटा है.

उल्लेखनीय है कि भुवनेश्वर राजधानी के बाद जिन तीन जिलों में कोरोना तेजी से फैल रहा है, उसमें बालेश्वर के साथ-साथ भद्रक और जाजपुर जिले शामिल हैं.

भद्रक, बालेश्वर व जाजपुर से शाट डाउन हटा

भद्रक, बालेश्वर व जाजपुर जिले में 60 घंटों के शाट डाउन रविवार सुबह 10 बजे समाप्त हो गया. कोविद-19 के लगातार मामले इन जिलों में आने के कारण राज्य सरकार ने 60 घंटों के लिए इन जिलों में शाट डाउन घोषित किया था. गत गुरुवार रात 10 बजे से इन जिलों में शाट डाउन थी.

उधर, प्रशासन ने इन जिलों के लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक चीजों के खरीद के दौरान सामाजिक दूरी बनाये रखें. पर्याप्त मात्रा में आवश्यक चीजें उपलब्ध हैं. इसलिए किसी भी प्रकार का अफवाह के शिकार न हों. शाट डाउन को सफल करने को लेकर राज्य के पुलिस महानिदेशक अभय ने इन तीनों जिलों के लोगों की सराहना की है.

पुलिस महानिदेशक ने ट्विट कर कहा कि इन तीन जिलों में शाट डाउन पूर्ण रुप से सफल रहा है. लोगों ने इसे सफल बनाने के लिए पुलिस व प्रशासन को जो सहयोग किया है उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. उन्होंने अपील की आगे भी वे सामाजिक दूरी बनाये रखेंगे. पुलिस महानिदेशक अभय ने पुलिसकर्मियों को भी इसे सफल बनाने के लिए सराहना की है.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …