-
नयागढ़ सत्र अदालत के हालिया फैसले को दी चुनौती
नयागढ़। सनसनीखेज परी हत्याकांड के आरोपी सरोज सेठी ने नयागढ़ सत्र अदालत के हालिया फैसले को चुनौती देते हुए ओडिशा उच्च न्यायालय का रुख किया है। घटना के चार साल बाद नयागढ़ पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद सरोज सेठी हाईकोर्ट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई, 2020 को पांच वर्षीय परी का कथित तौर पर अपहरण, बलात्कार और हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया था। आरोप लगाया गया था कि ओडिशा सरकार के एक मंत्री और जिले के नेता का करीबी इस मामले से जुड़ा हुआ है।
इसके बाद 7 फरवरी, 2024 को ओडिशा विधानसभा में परी हत्याकांड और अदालत के फैसले के मुद्दे पर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सदन में कहा कि परी हत्याकांड एक संवेदनशील मामला है और विपक्षी दल इस घटना पर केवल सस्ती राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि आरोपी को सजा मिल चुकी है और विपक्ष को विकास और अपराध पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
इस खबर को भी पढ़ेंः-ओडिशा में बीजद-भाजपा गठबंधन तय, 12 को हो सकती है घोषणा
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
