Home / Odisha / भुवनेश्वर में पुलिस अधिकारी की इंसास राइफल चोरी

भुवनेश्वर में पुलिस अधिकारी की इंसास राइफल चोरी

  • थाने में शिकायत दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

  • पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओडिशा यात्रा के दौरान राइफल हुई चोरी

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 7वीं बटालियन के एक पुलिस अधिकारी की सरकारी इंसास राइफल चोरी हो गई है। यह घटना विशेष महत्व रखती है, क्योंकि पिछले सप्ताह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओडिशा यात्रा के दौरान राइफल चोरी हुई। बताया जाता है कि पुलिस अधिकारी पी लछमाया, जो कि भुवनेश्वर में 7वीं बटालियन में रहकर अपनी ड्यूटी कर रहे थे, ने आरोप लगाया कि उनकी इंसास राइफल चोरी हो गई है। उन्होंने इस संबंध में भुवनेश्वर के मैत्री विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बारे में मीडियो को दिए गए बयान में भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। हम इस संबंध में जांच कर रहे हैं और हम जल्द ही राइफल बरामद कर लेंगे। यहां तक कि बटालियन के अंदर के अधिकारी भी एक साथ जांच कर रहे हैं।

आगामी चुनावों के लिए ओडिशा आने वाले वीवीआईपी लोगों के लिए संभावित खतरे के बारे में बोलते हुए सिंह ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। हम सतर्क हैं और जल्द से जल्द चोरी हुए हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राज्य की अपनी चार दिवसीय यात्रा समाप्त की थी।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …