-
धर्मेन्द्र प्रधान ने दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें याद किया। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि स्वतन्त्रता सेनानी, कुशल राजनेता और ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर सादर नमन।
इधर, केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
