Home / Odisha / ढेंकानाल में पूर्व मंत्री व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अनेक नेता भाजपा में हुए शामिल

ढेंकानाल में पूर्व मंत्री व पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अनेक नेता भाजपा में हुए शामिल

  • कांग्रेस नेताओं का पार्टी में शामिल होना मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व व कल्याणकारी कार्यों की एक झलक – धर्मेन्द्र प्रधान

ढेंकानाल। केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में आज ढेंकानाल में राज्य सरकार के पूर्व मंत्री नवीन चंद्र नारायण दास, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश पाणिग्राही, सरोज पटनायक, कंकड़ाहाट प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष कार्तिक साहू समेत अनेक कांग्रेस व बीजद के नेता भाजपा में शामिल हुए।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं का पार्टी में शामिल होना मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व व कल्याणकारी कार्यों की एक झलक है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं को धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा तथा देश में तृणमूल स्तर पर भारी परिवर्तन हुए हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में मोदी ने राज्य को 18 लाख करोड़ की राशि प्रदान की है। आवास योजना मे 34 लाख घर प्रदान किया है। गरीब कल्याण योजना में राज्य के 3 करोड़ 26 लाख लोगों को निःशुल्क पांच किलो चावल प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक देश को पूर्ण विकसित भारत बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। इसी दिशा में वह लगातार कार्य कर रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …