Home / Odisha / केंद्रापड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में मिले
केंद्रापड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में मिले Kendrapara

केंद्रापड़ा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में मिले

  • जांच में जुटी पुलिस

केंद्रापड़ा। केंद्रपाड़ा जिले के राजेंद्रनगर इलाके में रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव उनके घर से बरामद होने के बाद दहशत फैल गई। खबरों के अनुसार, एक व्यक्ति का शव घर के बाहर लटका हुआ मिला, वहीं उसकी पत्नी और 25 वर्षीय बेटा घर के अंदर पड़े हुए पाए गए।

मौतों के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी पारिवारिक कलह को लेकर की गई आत्महत्या हो सकती है। हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही तीन लोगों की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतकों की पहचान मदन मंडल, उनकी पत्नी जयंती और बेटे परिकांत मंडल के रूप में की गई है। घटना की जानकारी पाते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। मामले की आगे की जांच शुरू हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। जांज के बाद कुछ साफ तौर कर कहा जा सकता है।

इस खबर को भी पढ़ेंः-बीजद विधायक संबित राउतराय को अपने ही नेताओं से खतरा

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …