Home / Odisha / झारखंड के हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, जेपी नड्डा को लिखा पत्र
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

झारखंड के हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, जेपी नड्डा को लिखा पत्र

रांची (झारखंड)। राज्य के हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है। जयंत सिन्हा ने शनिवार को एक्स प्लेटफार्म पर ट्वीट करके कहा कि ‘मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे मेरे प्रत्यक्ष चुनावी कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि मैं भारत और दुनियाभर में वैश्विक जलवायु परिवर्तन से निपटने पर अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।’

जयंत ने कहा कि ‘मैं आर्थिक और शासन संबंधी मुद्दों पर पार्टी के साथ काम करना जारी रखूंगा। मुझे पिछले दस वर्षों से भारत और हजारीबाग के लोगों की सेवा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने लिखा कि इसके अलावा मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है। उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक कृतज्ञता। जय हिन्द’
उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …