-
चुनाव के समय बीजद का काला धन, गुंडाराज व प्रशासनिक मशीनरी के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग
भुवनेश्वर। बीजू जनता दल सरकार चुनाव के समय सरकारी कर्मचारियों को अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल करने के साथ-साथ लोगों को पैसा देकर चुनाव को प्रभावित कर रही है। 2019 में सरकारी कर्मचारियों के बीजू जनता दल के लिए प्रचार करने के साथ-साथ पैसे बांटने संबंधी खबरें प्रकाशित हुईं थीं। केवल इतना ही नहीं, धामनगर, पद्मपुर, झारसुगुड़ा, उपचुनाव में भी सरकारी कर्मचारियों को बीजद के लिए कार्य करते हुए लोगों ने पकड़ा था। आगामी आम चुनाव में इस पर पूरी तरह से रोक लगे। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधि दल शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिला और इस संबंधी ज्ञापन सौंपा।
मोहंती ने कहा कि गत 12 फरवरी को राज्य कैबिनेट में वोटरों को रिश्वत देने के लिए निर्णय लिया है। यह पूर्ण रूप से अलोकतांत्रिक है। आम ओडिशा नवीन ओडिशा लोगो में बीजू जनता दल के निशान शंख का इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकारी पैसे से बीजद अपना प्रचार कर रहा है। यह पूर्ण रुप सें बंद होना चाहिए। गत पंचायत चुनाव व आम चुनाव में ओडिशा में भारी चुनावी हिंसा हुई थी। 2019 में भाजपा के 18 कार्यकर्ताओं की बीजद गुंडों ने हत्या की थी। इसलिए इस पर भी रोक लगाये जाने के लिए कदम उठाया जाए। इस प्रतिनिधि दल में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुदर्शन नायक, प्रोफेसर पूर्ण चंद्र मल्लिक भी शामिल थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
