-
भाग लेने के लिए ओडिशा के भाजपा नेता दिल्ली रवाना
भुवनेश्वर। आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17-18 फरवरी को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन करेगी। इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए ओडिशा से भाजपा नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सज्जन शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत मंडपम में आयोजित होने वाली इस बैठक में देश से 11,500 से अधिक डेलिगेट्स भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस अधिवेशन का उद्घाटन 17 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे और 18 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समापन भाषण देंगे। इसके साथ विस्तारकों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। सम्मेलन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, राष्ट्रीय परिषद के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, अनुशासन समिति, वित्त समिति, राज्यों के मुख्य प्रवक्ता, दो दिवसीय मंथन सत्र में देशभर से मीडिया सेल के संयोजकों, आईटी सेल के पदाधिकारियों समेत विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
