-
राज्य कोर समिति के लिए 18 सदस्यों के नाम पर नड्डा ने लगाई मुहर
भुवनेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आम चुनाव से पहले ओडिशा के लिए चुनाव और अनुशासन समितियों सहित कई समितियों को मंजूरी दी। राज्य कोर समिति के 18 सदस्यों में ओडिशा राज्य भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पंडा शामिल हैं। राज्य कोर कमेटी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, बिशेश्वर टुडू, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र, पूर्व राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती, सुरेश पुजारी, बसंत पंडा और केवी सिंहदेव भी शामिल हैं। राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल, प्रदेश सहप्रभारी विजयपाल सिंह तोमर और प्रदेश सहप्रभारी लता उसेंडी भी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में प्रदेश कोर कमेटी में शामिल हैं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
