Home / Odisha / ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्रा के निधन पर शोक जताया

ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने छात्रा के निधन पर शोक जताया

कोरापुट। ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय ने गणित विभाग की दूसरे सेमेस्टर की छात्रा स्वर्गीय संध्यारानी दास की स्मृति में परिसर स्थित अकादमिक ब्लॉक-3 के पास एक शोक सभा आयोजित की। कुलपति प्रो चक्रधर त्रिपाठी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय समुदाय ने एकजुट होकर उनकी स्मृति को याद करते हुए उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कुलपति प्रो त्रिपाठी के साथ प्रभारी कुलसचिव प्रो एनसी पंडा, सलाहकार-अकादमिक और प्रशासन प्रो वीसी झा, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण स्कूल के डीन प्रो शरत कुमार पालिता, राजभाषा प्रकोष्ठ के प्रभारी निदेशक प्रो हेमराज मीणा, शिक्षक, अधिकारी, शोधकर्ता और छात्र भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी ने मिलकर संध्यारानी दास को पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की मुक्ति की प्रार्थना की। ओडिशा केंद्रापड़ा जिले के तपन कुमार दास और स्वप्ना रानी दास की बेटी संध्या रानी दास, ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय, कोरापुट के गणित विभाग में एक प्रतिभाशाली छात्रा थी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ फगुनाथ भोई ने बताया कि 10 फरवरी, 2024 को उनका निधन हो गया था।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …