Home / Odisha / बीजद में डा दामोदर राउत की वापसी

बीजद में डा दामोदर राउत की वापसी

  •  पार्टी ने लगाये निष्कासन को वापस लिया

  •  निष्कासन वापस लिये जाने पर उनके पुत्र तथा पारादीप से बीजद विधायक संबित राउतराय ने खुशी व्यक्त की

  • कहा- निष्कासन वापस लेने के लिए मैंने पांडियन से की थी बात

भुवनेश्वर। पिछले आम चुनाव से पहले बीजू जनता दल से निष्कासित किये गये पूर्व मंत्री डा दामोदर राउत पर से निष्कासन को पार्टी ने वापस ले लिया है। पार्टी के मुखिया तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन पर निष्कासन को वापस लिया है। बीजद द्वारा पटनायक के हस्ताक्षर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि डा दामोदर राउत बीजू पटनायक के साथ कार्य कर चुके हैं तथा उनके मंत्रिमंडल में मंत्री रहे हैं। इसके साथ ही वह नवीन पटनायक के सरकार में भी मंत्री रहे हैं। पिछले आम चुनाव से पहले पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गये थे। भाजपा के टिकट पर वह चुनाव लड़े थे।

डा दामोदर राउत पर से निष्कासन वापस लिये जाने पर उनके पुत्र तथा पारादीप से बीजद विधायक संबित राउतराय ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी मिलने के बाद उनके पिता काफी खुश होंगे। वर्तमान में वह चिकित्साधीन हैं।

संबित ने कहा कि पार्टी से निष्कासन के बाद से उनके पिता काफी दुःखी थे व मानसिक रुप से टूट गये थे। इसे लेकर वह बार-बार मुझे बात करने के लिए कहते थे। लगभग दो साल पहले मैंने 5-टी सचिव पांडियान से इस बारे में अनुरोध किया था। मैंने उनसे मुख्यमंत्री से बात करने के लिए आग्रह किया था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि समय देख कर वह मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …