Home / Odisha / बीजद के खिलाफ जोरदार लडाई होगी – अपराजिता

बीजद के खिलाफ जोरदार लडाई होगी – अपराजिता

भुवनेश्वर,आगामी आम चुनाव में ओडिशा में भाजपा का किसी राजनीतिक पार्टी  के साथ गठबंधन नहीं होगा । किसी पार्टी के साथ किसी प्रकार का समझौता होने की सभावना नहीं है । कुछ लोग भाजपा व बीजद के बीच गठबंधन होने का दुष्प्रचार कर रहे हैं । आज के भाजपा पदाधिकारी बैठक में यह स्पष्ट रुप से बताया गया है ।  पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा भुवनेश्वर से सांसद अपराजीता षडंगी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी 147 विधानसभा सीट तथा 21 लोक सभा सीटों में पूरी शक्ति लगा कर चुनाव लडेगी ।

उन्होंनेंकहा कि पदाधिकारी बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पार्टी बीजद केखिलाफ जोरदार तरीके से चुनाव लडने के लिए कमर कस ले ।

इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तथा क्षेत्रीय प्रभारी सुनील बंसल, पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के साथ साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल व अन्य नेता उपस्थित थे ।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …