भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में कर्मचारी यूनियन के तांडव के आरोप निराधार हैं। इसके साथ ही इस यूनियन के पंजीकरण को लेकर उठाए गए सवाल भी निराधार पाए गए हैं। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुधीर चंद्र पंडा और महासचिव ज्योति रंजन मिश्र ने बताया कि कर्मचारी यूनियन राज्य के श्रम आयुक्त के यहां पंजीकृत है तथा इसका पंजीकरण संख्या 326/9.12.1961 है। दोनों पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी यूनियन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार है। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोप भी गलत और झूठे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी यूनियन लोगों के हित में काम बीते 1961 से करते आ रहा है। कुछ लोगों ने निजी हित को साधने और कर्मचारी यूनियन को बदनाम करने के लिए इस तरह की खबरें मीडिया को जारी की है। दोनों पदाधिकारियों ने कर्मचारी यूनियन पर लगाए सभी आरोपों खारिज करते हुए पंजीकरण के साक्ष्य भी दिखाए।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
