भुवनेश्वर। देश में कोरोना के मामले फिर से आने लगे हैं। विभिन्न राज्यों में मामले आर हे हैं, लेकिन ओडिशा में एक भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है। जन स्वास्थ्य निदेशक डा निरंजन मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि गत एक सप्ताह में ओडिशा में एक भी कोविद का मामला सामने नहीं आया है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य है। केन्द्र सरकार से जो भी दिशानिर्देश आयेगा उसका अनुपालन यहां किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
