Home / Odisha / कोरापुट में फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

कोरापुट में फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

  • स्थानीय लोगों से पैसे वसूलते समय पत्रकार ने पहले पकड़ा

कोरापुट। कोरापुट जिले के जयपुर से पुलिस ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इस फर्जी पुलिस की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर के भगवान नाथ के रूप में की गई है।

नाथ ने पुलिस की वर्दी पहनी थी। इसको शुरू में एक स्थानीय पत्रकार ने उस समय पकड़ा, जब नाथ कथित तौर पर शहर के सौरासाही और तेलिसाही इलाके में स्थानीय लोगों से पैसे वसूल रहा था। पत्रकार ने पुलिस को बुलाया जिसने बाद में नाथ को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, भुवनेश्वर एयरफील्ड पुलिस ने भी एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया था। इस आरोपी की पहचान केंद्रापड़ा जिले के रंजन भुइयां के रूप में हुई थी और वह भुवनेश्वर के सुंदरपड़ा में किराए के मकान में रह रहा था। भुइयां एक वेब सीरीज के लिए काम कर रहा था, जिसके चलते वह पुलिस की वर्दी हासिल करने में कामयाब रहा।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …