भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने महान खगोल विज्ञानी पंडित पठाणी सामंत को जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि महाकाश विज्ञान के क्षेत्र में उनके शोध व योगदान की कोई तुलना नहीं है। उनके द्वारा रचित अमूल्य ग्रंथ सिद्धांत दर्पण व खगोल विज्ञान के क्षेत्र में हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है।
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि महान खगोलशास्त्री व सिद्धांत दर्पण के रचयिता महामहोपाध्याय पठाणी सामंत को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
