भुवनेश्वर– कटक में हाल ही में संपन्न बालि यात्रा में भारी मात्रा में व्यापक भ्रष्टाचार होने के आरोपों के बाद पहली बार कटक महानगर निगम की ओर से प्रतिक्रिया आयी है ।
कटक महानगर निगम के कमिशनर निखिल पवन कल्याण ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बालियात्रा में निर्माण कार्यों में किसी प्रकार भ्रष्टाचार नहीं हुआ है । टेंडर प्रक्रिया सही तरीके से हुआ है । काम लेने वाले संस्थाओं द्वारा ठीक से काम न किये जाने का आरोप है। इन आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है । कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक होने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि काम लेने वाली संस्था निर्धारित टेंडर के अनुसार कार्य नहीं किया होगा तो उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
