-
धर्मेन्द् प्रधान ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिख कर किया अनुरोध
भुवनेश्वर – रेंगाली विस्थापितों कों बढे हुए मुआबजा प्रदान किया जाए तथा उनकी सात सूत्री मांगों को पूरा करें । केन्द्रीय शिक्षा, कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिख कर यह अनुरोध किया है ।
श्री प्रधान ने कहा कि ब्राह्मणी नदी पर निर्मित रेंगाली नदी बांध योजना ओडिशा का दूसरा सबसे बडा नदी बांध योजना है । इस योजना से राज्य की सिंचाई व बिजली उत्पादन क्षमता काफी बढी हैं । लेकिन इस विकास के साथ इस योजना ने अनेक दुःख भी दिया है । इस योजना के कारण अपने घर बार खोकर विस्थापित होने वाले लोगों का वर्तमान का चित्र हमें विचलित करता है ।
श्री प्रधान ने अपने पत्र में कहा है कि इस योजना में 1973 में अनुगुल जिले के पाललहडा, तालचेर तथा देवगढ जिले के कुल 263 राजस्व गांवों के 13 हजार परिवारों को अपनी मिट्टी, घर बार छोडनी पडी । उनका सही पुवर्नास न हो ना तथा मुआबजा न दिये जाने के कारण इन परिवारों की स्थिति दयनीय हो गयी । किसी प्रकार की स्पष्ट विस्थापन नीति के बिना, बिना किसी ग्राम सभा के उन्हें विस्थापित किया गया था । लगातार धरना, अनशन प्रतिवाद के बाद भी स्थिति मे किसी प्रकार की सुधार नहीं है।
उन्होंने कहा कि अब उनकी स्थिति दयनीय होने के कारण अब वे जल सत्याग्रह कर रहे हैं । आवश्यक हुआ तो वे जलसमाधि लेने की बात कर रहे हैं । ऐसे में मुख्यमंत्री को उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए ।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
