भुवनेश्वर – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस को श्रद्धांजलि दी है ।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक परम पूज्य बालासाहेब देवरस जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिशः वंदन। सामाजिक समरसता के पुरोधा, श्रद्धेय बालासाहेब देवरस जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीब, वंचित व शोषित वर्ग के उत्थान के लिए खपा दिया। वह भारत माता के सच्चे सेवक थे। राष्ट्र और समाज के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणा का स्त्रोत है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
