Home / Odisha / बारीपदा में गर्भवती महिला पुलिसकर्मी कर रही ड्यूटी, डीजीपी ने की सरहाना

बारीपदा में गर्भवती महिला पुलिसकर्मी कर रही ड्यूटी, डीजीपी ने की सरहाना

बारीपदा. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय ने मयूरभंज जिले के बेतनटी पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस एसआई ममता मिश्र की ईमानदारी और ड्यूटी के प्रति समर्पण की सराहना की है.

जानकारी के मुताबिक, आठ महीने की गर्भवती होने के बावजूद कोरोना वायरस महामारी के बीच महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रही है. एक ट्वीट में डीजीपी ने कहा कि उन्होंने बहादुर पुलिसकर्मी ममता मिश्र से मुलाकात की और उन्हें काफी खुशी हुई.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मयूरभंज की अपनी यात्रा के दौरान डीजीपी ने ममता से मुलाकात की. डीजीपी ने कहा कि ममता स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद काम कर रही है जो काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने कहा उनकी स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें थाने में ड्यूटी दी गई है, न कि सड़क या चौकी पर.

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …