Home / Odisha / किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर भ्रष्टाचार ,दो पूर्व बैंक  अधिकारी गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर भ्रष्टाचार ,दो पूर्व बैंक  अधिकारी गिरफ्तार

भुवनेश्वर– किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप में सेंट्राल बैंक के दो पूर्व अधिकारियों को भुवनेश्वर स्थित आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है । तीन करोड 33 लाख रुपय़े के भ्रष्टाचार के मामले में इन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये अधिकारियों के नाम हैं तत्कालीन शाखा प्रबंधक डंबरुधर नायक व पूर्व कृषि वित्त अधिकारी देवीदत्त पाणिग्राही  ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख ने इन दो अधिकारियों के खिलाफ धोखाधडी व भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की थी । 2015 से 2018 के बीच यह घोटाला हुआ था । सेंट्राल किसान क्रेडिट कार्ड  के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया था । गैरकानूनी तरीके से नकली हिताधिकारियों के नाम पर दोनों अधिकारी पैसे की लूट की थी । सरकारी सबसिडी को भी दोनों अधिकारियों को हडपा था ।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …