Home / Odisha / तूफान मिगजोम का ओडिशा पर विशेष प्रभाव नहीं पडेगा : मृत्युंजय महापात्र
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

तूफान मिगजोम का ओडिशा पर विशेष प्रभाव नहीं पडेगा : मृत्युंजय महापात्र

भुवनेश्वर– तूफान मिगजोन का ओडिशा पर विशेष प्रभाव नहीं रहेगा । आईएमडी के महानिदेशक डा मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी दी । उन्होनें कहा कि ओडिशा में  कम हवा व अधिक बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि तूफान मंगलवार को आंध्र प्रदेश के बापाटला के के पास तट पर तूफान स्पर्श करेगा । इस कारण दक्षिण व अंदरुनी ओडिशा में हवा कम होगी लेकिन बारिश अधिक होगा । उन्होंने कहा कि चार दिसंबर  रात से दक्षिण ओडिशा में बारिश शुरु होगी । पांच नवंबर स बारिश की मात्रा बढेगी तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 6 दिसंबर को भी बारिश होगी ।

उन्होंने कहा कि बारिश होने के बाद भी हवा द्वारा अधिक नुकसान नहीं होगा । ओडिशा में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। उन्होंवने कहा कि बारिश व हवा के कारण खेतों में धान व सब्जियों को नुकसान हो सकता है । उन्होंने आगामी छह दिसंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

Share this news

About desk

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …