-
ओडिशा रिसर्च सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन
भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि ओडिशा रिसर्च सेंटर युवा विद्वानों की पीढ़ी तैयार करेगी। ओडिशा अनुसंधान केन्द्र राज्य में शोध की जरूरतों को पूरा करेगा। इसका लक्ष्य विद्वानों को सक्षम बनाना और नई सोच को प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि मैं इसकी सफलता और आगे के विकास के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। इसका पूर्ण फायदा आपलोगों को लेना है और ओडिशा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सही ढंग से प्रस्तुत करना है।
राज्यपाल ने उक्त बातें इस केंद्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि ओडिशा रिसर्च सेंटर का उद्घाटन युवा विद्वानों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार करने की चाह में एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है, जो वर्तमान चुनौतियों से अवगत है और बेहतर भविष्य बनाने के लिए समर्पित हैं।
राज्यपाल ने आज भुवनेश्वर में खनिज और सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएआईआर) के अनुसंधान केन्द्र ओडिशा रिसर्च सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, केंद्रीय मानव संसाधन विकास, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद भर्तृहरि महताब समेत अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
