भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडियाकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया के सभी साथियों को शुभकामनाएं। मीडिया की आजादी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसी तरह से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों व मीडिया प्रतिनिधियों को शुभेच्छाएं। लोकतंत्र का नींव है मीडिया। मीडिया ही लोगों को आवाज प्रदान करती है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने तथा निष्पक्ष सूचना के साथ-साथ लोगों को शक्तिशाली करने के लिए कार्य करना चाहिए।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
