Home / Odisha / झारखंड स्थापना दिवस पर रघुवर व प्रधान ने दी शुभकामनाएं
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

झारखंड स्थापना दिवस पर रघुवर व प्रधान ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई दी है। दास ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि  जोहार! प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से भरपूर झारखंड के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक बधाई। प्राकृतिक सौंदर्य, कला, संस्कृति, नृत्य-संगीत झारखंड की पहचान है। मैं समस्त झारखंडवासियों की उन्नति और समृद्धि की कामना करता हूं।

इसी तरह से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने झारखंड के स्थापना दिवस पर प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि झारखंड स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को शुभकामनाएं। खनिज संपदा, अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, संस्कार, कला, जनजातीय शौर्य और स्वाभिमान की भूमि झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूता रहे, ऐसी कामना है।

शिक्षा मंत्री ने भाई दूज पर दी शुभकामनाएं

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भाई दूज पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाई-बहन के पवित्र स्नेह व अटूट रिश्ते का प्रतीक पर्व भाई-दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …