Home / Odisha / उत्तरकाशी सुरंग हादसे में ओडिशा के पांच श्रमिक भी फंसे
उत्तरकाशी सुरंग हादसे में ओडिशा के पांच श्रमिक भी फंसे
उत्तरकाशी सुरंग हादसे में ओडिशा के पांच श्रमिक भी फंसे

उत्तरकाशी सुरंग हादसे में ओडिशा के पांच श्रमिक भी फंसे

  • सभी यात्री हैं सुरक्षित

भुवनेश्वर। उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग के रविवार को आंशिक रूप से ढह जाने से फंसे 40 श्रमिकों में से पांच श्रमिक ओडिशा के हैं। बताया गया है कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय पुलिस द्वारा फंसे हुए सभी श्रमिकों को बचाने के प्रयास जारी थे। सभी 40 कर्मचारी फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं और उन्हें पाइप के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही थी। बचाव अधिकारी पानी और खाद्य सामग्री भेज रहे थे।

ओडिशा के श्रमिकों की पहचान तपन मंडल, भगवान बात्रा नवरंगपुर के, बिसेश्वर नायक मयूरभंज के, धीरेन कुलडीहा के और राजू नायक मयूरभंज के निवासी के रूप में की गई है।

ये सभी पांच ओड़िया श्रमिक उन 40 सदस्यीय श्रमिकों का हिस्सा थे, जो सुरंग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। सुरंग के अंदर फंसे अन्य मजदूर ज्यादातर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से हैं।

बताया जाता है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा को डंडालगांव से जोड़ने के लिए सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इसे चार धाम सड़क परियोजना के तहत बनाया जा रहा है और इसका लक्ष्य उत्तरकाशी से यमुनोत्री धाम तक की यात्रा को 26 किमी कम करना है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …