भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि गोरक्षा व पर्यावरण संरक्षण के पर्व गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान कृष्ण सारे संताप हर लें और जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लायें, यही कामना है।
महाराज रणजीत सिंह को जयंती पर किया याद
राज्यपाल रघुवर दास ने महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि महान योद्धा, न्यायप्रिय शासक, मुगल और अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाले शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर शत शत नमन।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
