Home / Odisha / 31 दिसंबर को समाप्त होगा डीजीपी सुनील बंसल का कार्यकाल
डीजीपी सुनील बंसल

31 दिसंबर को समाप्त होगा डीजीपी सुनील बंसल का कार्यकाल

  • अंग्रेजी नववर्ष में राज्य को मिलेगा नया पुलिस मुखिया

  • सत्ता के गलियारों में चर्चा शुरू हुई नए पुलिस मुखिया के नाम

भुवनेश्वर। अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर राज्य को नया पुलिस मुखिया मिल सकता है। 31 दिसंबर को राज्य के डीजीपी सुनील बंसल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही उनके बाद कौन पुलिस मुखिया बनेगा इसे लेकर सत्ता के गलियारों में चर्चा शुरु हो गई है। राज्य सरकार ने नये पुलिस महानिदेशक के रुप में सात नामों की अनुशंसा की है। इसमें बी राधिका, एएम प्रसाद, वाई बी खुरानिया, एसएम नरवाणे, अरुण राय, अरुण षाड़ंगी व सुधांशु षाड़ंगी के नाम हैं।

इस खबर को भी पढ़ेंः-पुलवामा के परिगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू

1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डीजीपी सुनील बंसल सेना निवृत्त हो रहे हैं। मयूरभंज के आरक्षी अधीक्षक के रुप में कार्य शुरु करने वाले सुनील बंसल 27 सालों तक केन्द्रीय डेपुटेशन पर थे। इसके बाद उन्होंने राज्य पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाला था। आगामी वर्ष आम चुनाव वर्ष होने के कारण नये पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …