Home / Odisha / 5-टी चेयरमैन वीके पांडियन ने की समलेई परियोजना की समीक्षा
वीके पांडियन

5-टी चेयरमैन वीके पांडियन ने की समलेई परियोजना की समीक्षा

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के निर्देश के अनुसार 5-टी व नवीन ओडिशा के चेयरमैन वीके पांडियन ने आज तड़के संबलपुर में समलेई परियोजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अधिक मशीनों व अधिक लोगों को काम पर लगा कर परियोजना को शीध्र समाप्त करें।

वीके पांडियन सुबह चार बजे मा समलेई मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद परियोजना स्थल को देखा तथा कार्य की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उचित व्य़वस्था करने पर जोर दिया। यहां आने वाले यात्री व श्रद्धालु जैसे आध्यात्मिक अनुभव को लेकर लौटेंगे, इस पर ध्यान देने के लिए उन्होंने परामर्श दिया।

इस खबर को भी पढ़ेंः-ओडिशा के 7 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे लुढ़का

उन्होंने कहा कि परियोजना को शीघ्र समाप्त करें। इसके लिए आवश्यकता होने पर अधिक मशीन व अधिक लोगों को काम पर लगाएं। फुट ओवर ब्रिज, मंदिर के अंदर के कार्य, लैंप रुम, ऐतिहासिक कारिडर, पार्किंग आदि का कार्य शीघ्र समाप्त करें।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …