Home / Odisha / रेल हादसाः मृतकों में एक भी ओडिशा के नहीं

रेल हादसाः मृतकों में एक भी ओडिशा के नहीं

भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश में दुखद ट्रेन दुर्घटना के बाद विजयनगरम जिला प्रशासन ने 13 मृतकों में से 11 मृतकों की सूची जारी की, जिनकी अब तक पहचान हो चुकी है। इनमें से कोई भी ओडिशा से नहीं है। इसके अलावा इस हादसे में 52 यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए विजयनगरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 29 को पहले ही छुट्टी दे दी गई है। उनमें से 23 का अभी भी इलाज चल रहा है।

प्रशासन के मुताबिक इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। 13 मृतकों में से आठ पुरुष, दो महिलाएं हैं जबकि तीन शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों की सूची में एसएमएस राव (लोको पायलट) और एम श्रीनिवास (पलासा पैसेंजर ट्रेन के गार्ड) शामिल हैं।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …