Home / Odisha / बालेश्वर में दो दिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन

बालेश्वर में दो दिवसीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन

बालेश्वर। यहां बीजू पटनायक इनडोर स्टेडियम में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से दो दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालेश्वर के उपजिलाधिकारी कुनाल मोतिराम चौहान ने अधिकारिक रुप से इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में जिला खेल अघीकारी पूर्नचन्द्र नायक, संघ के अध्यक्ष किशन शाह, सचिव संजय सोमानी प्रमुख ने अपना वक्तव्य रखते हुए सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

संघ के अन्य सदस्य संगीता मोहंती, गौतम पटेल, समीर जटानिया, अरुण खंडेलवाल, विनोद पटेल प्रमुख ने कार्यक्रम का संचालन किया। मालूम हो कि बालेश्वर में इनडोर स्टेडियम की स्थापना होने के बाद यह पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में सदर विधायक स्वरुप दास एवं उद्योगपति चन्द्र प्रकाश भरतिया ने अतिथि के रुप में भाग लेते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बालकृष्ण प्रधान ने बाजी मारी, जबकी भौमिक पटेल दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रज्ञा निवेदिता मोंहती ने खिताब अपने नाम किया एवं पिंकी सिंह को रनर्स अप से नवाजा गया।

Share this news

About admin

Check Also

IHM (74)

श्रीजन सम्मान समारोह में पत्रकारिता और समाजसेवा का सम्मान

7 को मीडिया उत्कृष्टता व 12 को ओडिशा गौरव सम्मान भुवनेश्वर में आयोजित भव्य समारोह …